चरित्रवान से विद्वान, धनवान व बलवान सभी डरते है-डा. मिश्र


सुल्तानपुर के करौदी कला कथा स्थल से सूर्य प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट ।

पँ. लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल हरीपुर मेँ तीन दिवसीय श्रीराम कथा सम्पन्न

 मनुष्य आदर्श चरित्र का अनुसरण कर चरित्रवान का जीवन जिए। संसार में विद्वान, धनवान, बलवान सभी चरित्रवान से डरते हैं।


   यह बातें पं. लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल हरीपुर में तीन दिवसीय रामकथा के समापन दिवस पर व्यासपीठ से डा. मदनमोहन मिश्र (मानस मर्मज्ञ) ने कही।


श्री मिश्र ने रामकथा में कहा कि माता सीतअपने सतीत्व के बल पर लंका का नाश कर सकती थी किन्तु मर्यादा और राम के प्रभाव के कारण उन्होंने ऐसा नहीं किया। स्वामी विवेकानंद जी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए डा.मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने सम्पूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति व संस्कार से परिचित कराया। 

प्रतापगढ़ से पधारे पं. आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि सांसारिक मायामोह से विरक्त रहकर सेवा करना उत्तम है किन्तु गृहस्थ होकर धार्मिक होना सर्वोत्तम है। रामचरित मानस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए व्यासपीठ से डा. मदनमोहन मिश्र ने कहा कि पहला रामायण मेला इंडोनेशिया में हुआ था, जो कि गर्व की बात है। श्रोताओं को रामकथा का रसपान करा रहे पँ. द्विवेदी ने कहा कि धर्म का पालन करते हुए भगवान राम ने मर्यादा को स्थापित किया तो भगवान कृष्ण ने कुशल नीति के द्वारा असुरों का नाश किया। आयोजक अमरीश मिश्रा ने राम दरबार पूजन कर व्यासपीठ का माल्यार्पण किया। रामायण की आरती पँ. प्रमोद मिश्र, प्रमुख श्रवण मिश्र, कादीपुर चेयरमैन


आनन्द जायसवाल, आनन्द द्विवेदी, श्रीनेत्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर आशीष मिश्रा, राजमणि द्विवेदी, प्रधान कल्लू पाँडे, पत्रकार गण- राम विनय सिंह, कृष्ण कुमार चौबे, देवेन्द्र उपाध्याय, अरविंद पाँडे, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, रितेश उपाध्याय, अँकुर मिश्रा,कन्हैया माली, डा. सन्त भारती, अँकित पाँडे, विनोद तिवारी, ओमप्रकाश मिश्र, विवेकानंद उपाध्याय, विवेक पाँडे, दीन मुहम्मद, जितेंद्र उपाध्याय, कल्लू मिश्रा, फतेहबहादुर सिंह, प्रमोद मिश्र, कमलेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, नीरज तिवारी, सुनील सिंह, विक्की वर्मा, नितिन तिवारी, श्यामनारायण उपाध्याय, डीके तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय उपाध्याय ने किया। रामकथा के समापन दिवस पर आयोजक अमरीश मिश्रा विनोद तिवारी ने व्यासपीठ पर विराजमान

वक्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक व्यक्तियों को विद्यालय परिवार ने अंगवस्त्र व स्वामी विवेकानंद का चित्र प्रदान किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रधानाचार्य शिवकुमार, आलोक कुमार बब्लू, अन्तिम मिश्र, धीरज सिँह, राकेश कुमार, सुधाकर जी, महेंद्र यादव, कमला प्रसाद, कमलकांत दूबे, अंकित मिश्र, अभिषेक उपाध्याय, दीपेश सिंह, संजय प्रजापति आदि लगे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ