Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

सिर्फ 5 दिन में लालबाग के राजा को करोड़ों का चढ़ावा

मुंबई: कोरोना महामारी के दो साल बाद आयोजित हो रहे इस गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। जहां भक्त बप्पा की भक्ति में लीन है। तो वही भक्त दिल खोल कर बप्पा के लिए अपना प्यार व्यक्त कर रहे है। इसके साथ ही आज हम आपको मुंबई के लाल बाग के राजा के बारे में ऐसी खबर सुनाने जा रहे हैं। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। गणेश उत्सव के 5वें दिन 12 फीट लंबे लाल बाग के राजा की जब दान पेटी


खोली गई, तो उसमें ढाई करोड़ का कैश दान में मिला। इसके साथ ही 2518.78 ग्राम गोल्‍ड और 29164 ग्राम सिल्‍वर का चढ़ावा मिला। बता दें कि दो साल पहले वर्ष 2019 में लालबाग के चरणों में भक्‍तों ने 10 दिनों में 8 करोड़ का चढ़ावा चढ़ाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ