मऊ सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट । जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जिले के लोगों को 204 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने जहां सर्व समाज के विकास पर जोर दिया वहीं बिना नाम लिए मुख्तार अंसारी और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि गुंडे माफियाओं के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे शिकंजे में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील किया कि अपराधियों को सामाजिक व्यवस्था के दायरे से दूर करने में साथ दें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न करीब 2.30 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से वह कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जिले को 204 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 161 करोड़ की परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने जहां लोकार्पण किया वहीं 42 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्तार अंसारी का नाम लिए बगैर अपराधियों व माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे शिकंजे में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील किया कि अपराधियों को सामाजिक व्यवस्था के दायरे से दूर करने में साथ दे। सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री आइटीआई व पुलिस लाइन में बने निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण किए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यो की गुणवक्ता पर ध्यान देने तथा काम समय से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। अपराधी और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


0 टिप्पणियाँ