Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी पहुंचे प्राथमिक विद्यालय किया निरीक्षण, अध्यापकों में ••

आजमगढ़ सर्वेश पाण्डेय की रिपोर्ट 8 सितम्बर-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आज विकास खण्ड सठियांव के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय डीह का आकस्मिक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक तुफैल अहमद अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी के पूछने पर वहां पर मौजूद अध्यापिका त्यागी प्रियंका जायेकवाड़ व सुशीला ने बताया कि प्रधानाध्यापक तुफैल अहमद मीटिंग में ग







ए हैं। इस प्राथमिक विद्यालय में कुल 80 छात्रों का नामांकन पाया गया, जिसके सापेक्ष आज मात्र 37 बच्चे ही उपस्थित पाये गये। 

रसोईया ममता बताया कि आज बच्चों को परोसने के लिए एमडीएम में सब्जी, रोटी बनाया गया था, बच्चे भोजन कर चुके हैं। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने कक्षा 04 की छात्रा रानी से एपल की स्पेलिंग पूछा। छात्रा ने सही-सही स्पेलिंग बताया, जिस पर जिलाधिकारी ने शाबाशी दी। वहीं कक्षा एक के छात्र शुभम से ड्रेस में न आने का कारण पूछा तो शुभम ने बताया की पापा ने ड्रेस और बैग खरीदकर नहीं दिए। 

जिलाधिकारी ने बच्चों से किताब पढ़ने को कहा तो बच्चा किताब नहीं पढ़ सका। जिलाधिकारी ने अध्यापकों को निर्देश दिया कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करें। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बिजली ब्यवस्था ठीक नहीं पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ ही विद्यालय की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरूस्त करना सुनिश्चित करें। 


----जि0सू0का0 आजमगढ़-08-09-2021-----

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ