•स्वागत समारोह के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों

ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता 


दीदारगंज-आजमगढ़|पृथ्वीराज सिंह की रिपोर्ट।विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज के हुबीबगंज बाजार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ज्यौ  ही अपने काफिले के साथ पल्थी बाजार में पहुंचे पहले से उपस्थित भाजपा जनों ने अपने अजीज नेता की आगवानी की और सुरज प्रकाश श्रीवास्तव जिंदाबाद




भाजपा जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाते हुए काफिले के साथ हुबीबगंज बाजार पहुंचे जहां पर उपस्थित सैकड़ो पार्टी कार्य कर्ताओं पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए यह भी कहा कि आज 

प्रधान मंत्री मोदी जी की देन है कि भारत का नाम पूरी दुनिया में सम्मान के साथ लिया जा रहा है। साथ-साथ  उन्होंने उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर यह कहलवाया कि हम 2024में पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे उन्होंने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि प्रधान मंत्री मोदी जी तथा मुख्य मंत्री योगी जी जाति धर्म और मजहब की बात नही करते हैं ये लोग सभी धर्मो का सम्मान करते हैं आज देश तरक्की कर रहा है कोरोना काल में लोगो को मुफ्त खाद्यान्न देने का कार्य किया सबको पक्का आवास उपलब्ध कराया किन्ही कारणों से जिनको आवास नहीं मिल पाया है उनको भी 2024तक पक्का मकान मिल जाएगा केंद्र की भाजपा सरकार की देन है कि आज आयुष्मान कार्ड धारक परिवार पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकता है अन्नदाता किसान भाईयों को साल में छ हजार रुपए प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के रुप में दी जा रही है बृद्धा, दिब्यांग पेंशन,और दिब्यांग जनों को जीवन सिगम बनाने के लिए मुफ्त उपकरण दिए गए हैं विश्वकर्मा योजना  से हुनर मंद लोगों के  लिए ॠण, इस अवसर पर अल्पसंख्यक समाज के रईस अहमद  बरईपुर, हिफ्जूर रहमान मीरअहमदपुर शाहजादा, मो0   साबिर भोरभऊ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद बरईपुर गांव में रईस अहमद के घर पहुंच कर गांव के लोगों से परिचय कर उनकी समस्यों को सुना तथा अतिशीघ्र समस्यों के समाधान का आश्वासन दिया। तथा समस पुर गांव में वोटर चेतना अभियान में कार्य कर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर डा0अभिषेक रावत (पासी)प्रदेश शोध प्रमुख अनुसूचित मोर्चा, राम स्वारथ राजभर,ठाकुर प्रसाद सिंह,सौरभ सिंह मोनू , अजय सिंह, इंद्रपति सेवक, राघवेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, सुबास चौहान, संजय राजभर, कमला सिंह, गुलाब मौर्या, अरुण राजभर,  अशोक यादव, राम सरित , अनिल मिश्र, सुनील दूबे, मनीष सिंह, साबिर हुसैन,डा0अनमोल मौर्याआदि लोग उपस्थित थे।