जौनपुर। सर्वेश पाण्डेय की रिपोर्ट।वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत लगातार देश में व्यापक स्तर पर चलाई जा रही है। वह दिन दूर नहीं जब यात्री सुविधाओं से युक्त अधिकांश वंदे भारत ट्रेनें चलने लगेंगी-
वंदे भारत एक्सप्रेस जौनपुर सिटी से मुंबई तक चलेगी
प्रधानमंत्री की पहल पर देश ने ट्रेन-18 बनाई, जिसके पहले रैक का नाम वंदे भारत रखा गया. यह ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी और इसकी सफलता के बाद लगातार इसके रैक बड़े शहरों से लेकर महानगरों तक चलाए जा रहे हैं.
इसी क्रम में जौनपुर निवासी और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह की पहल पर वंदे भारत ट्रेन जल्द ही जौनपुर शहर से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक दौड़ती नजर आएगी. इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे को सर्वे का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज, चंदौली, मऊ, सुल्तानपुर जैसे शहरों के लोगों के लिए मुंबई जाना आसान हो जाएगा।
छह नवंबर को उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर मांग उठाई थी
प्रतिदिन हजारों यात्री जौनपुर से वाराणसी होते हुए मुंबई तक यात्रा करते हैं। ऐसे में वाराणसी जंक्शन से एक ही ट्रेन होने के कारण श्रमिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या के समाधान के लिए जौनपुर के रहने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपा शंकर सिंह ने 6 नवंबर को दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और जौनपुर शहर से मुंबई तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की।
जौनपुर जिले के मूल निवासी कृपा शंकर ने 6 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और अपना पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि मुंबई में 50 लाख से अधिक उत्तर भारतीय रहते हैं। जौनपुर के भी लाखों लोग मुंबई में रहते हैं, इसलिए उनकी सुविधा के लिए यह ट्रेन शुरू की जानी चाहिए।
रूट सर्वे में सब कुछ तय हो जाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा कि जौनपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों का सफर अब आसान हो जाएगा. वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने के लिए जल्द ही रूट सर्वे, स्टॉपेज और टाइम टेबल तय किया जाएगा। अगर वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई और जौनपुर के बीच चलने लगती है तो यह जौनपुर के साथ-साथ भदोही, प्रतापगढ़, सहित कई जिलों को कवर करेगी
0 टिप्पणियाँ