नम् आंखों से लक्ष्मी-गणेश को दी गई विदाई, श्रद्धालुओं ने लगाए मां के जयकारे

अतरौलिया आजमगढ़ (रज्जाक अंसारी की रिपोर्ट) : स्थानीय क्षेत्र में दीपोत्सव पर्व धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा का बुधवार को देर शाम नम् आंखों से विसर्जन नदियों व तालाबों में कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। क्षेत्र के बरन चौक,केसरी चौक, जायसवाल त्रिमुहानी , दुर्गा चौक , थाना रोड, बरन चौक,  बुधनिया रोड आदि स्थानों पर





दीपोत्सव पर्व पर लक्ष्मी गणेश जी की पूजा शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हो गया। विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में  गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमा का विसर्जन क्षेत्र में स्थित नदी एवं तालाब में पूजा-अर्चना व महाआरती के साथ कर दी गई। प्रतिमा विसर्जन के लिए पूजा स्थल से शोभायात्रा निकाली गई। नम् आंखों से श्रद्दालुओं ने लक्ष्मी गणेश काली जी के प्रतिमा का विसर्जन किया। मूर्ति विसर्जन पूर्व  अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल विवेक कुमार जायसवाल लक्ष्मी गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए अपने समर्थकों के साथ मौके पर मौजूद रहे।

इस मौके पर धर्मात्मा जायसवाल, मनोज जायसवाल, अंकित जायसवाल, जगमोहन सोनी, विष्णु सोनकर, रामरतन उर्फ भुटावल सोनकर, राज कुमार उर्फ राजू जायसवाल, संजय मद्धेशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ