श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ, पं रामदेव द्विवेदी स्मारक सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित

 


दीदारगंज - आजमगढ़। पृथ्वीराज सिंह की रिपोर्ट।सुल्तानपुर जिले के दुल्हापुर (बगिया), लम्भुआ में 14 नवंबर से चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथा व्यास- डॉ श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज के द्वारा दान के बिषय में विस्तृत जानकारी कथा श्रोताओं को दी गई। तथा कहा गया कि दान देने वाला व्यक्ति दान लेने वाले व्यक्ति को दी गई दान में वस्तु को अगर यह कहता है कि यह वस्तु मेरे द्वारा दी गई है और यह वस्तु मेरी है तो दान देने वाले को पुण्य के बजाय


महापाप लगता है। श्रीमद् भागवत कथा में सैकड़ों भक्तानुरागी महिला पुरुष के साथ साथ पुलिस महानिरीक्षक IPS सुभाष चंद्र दुबे, कैलाशचन्द्र दुबे,  विवेकानन्द पांडेय जिलाध्यक्ष आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन आजमगढ़, पृथ्वीराज सिंह इजा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सच्चिदानंद पांडेय, तथा श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के मुख्य यजमान श्रीमती द्रोपदी देवी एवं राजनाथ दूबे ने कथा का श्रवण पान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ