Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने युवक को पीटा पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जताई है आशंका


करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में कुत्तुपुर तिराहे के समीप शनिवार को सुबह एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणो ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया और इसको बाद को पुलिस के हवाले सौप दिया ।

शनिवार सुबह एक अज्ञात 22 वर्षीय युवक कुत्तुपुर तिराहे के समीप टहल रहा था।इसी दौरान तिराहे पर मौजूद लोगो ने बच्चा चोर होने की आशंका जताते हुए शोर गुल मचाना शुरू


कर दिया।शोरगुल की आवाज सुनते ही आसपास के लोग युवक का पीछा करने के लिए दौड़ पड़े और युवक को पकड़कर तिराहे पर स्थित मंदिर के खंभे में बांध दिया और उससे पूछताछ करने लगे युवक जब कुछ नहीं बता पाया तो ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दी थोड़ी देर बाद उपस्थित कुछ लोगों ने इसकी सूचना सराय ख्वाजा थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सराय ख्वाजा थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है जो अपना नाम पहचान बताने में असमर्थ है फिलहाल पुलिस जान पहचान तथा अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ