Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

प्रदर्शनी देख कर लौटने में एक बाइक पर तीन की मौत के मामले में आरोपी जीप चालक गिरफ्तार

 







आजमगढ़ : सर्वेश पाण्डेय की रिपोर्ट|थाना बिलरियागंज क्षेत्र में सड़क हादसे में एक साथ तीन की मौत में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है।  22.10.2023 को वादी मुखराम मौर्य पुत्र स्व गजाधर मौर्य निवासी ग्राम रौनापार थाना रौनापार द्वारा लिखित सूचना दी गयी की दिनांक 21.10.2023 को रात्रि करीब 8 बजे उसका लड़का अर्जुन मौर्य, पोता हर्श मौर्य पुत्र रामलखन मौर्य व आदित्य दुबे पुत्र नित्यानन्द दुबे व मनीष यादव पुत्र श्रीपति यादव चारो व्यक्ति मोटर साइकिल नं0 UP50AY7365 मोटर साइकिल पर सवार होकर आजमगढ़ से रौनापार जा रहे थे। पटवध बिलरियागंज मे अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिया गया। जिसमे 108 एम्बुलेंस द्वारा घायलो को सदर अस्पताल आजमगढ़ लाया गया। जहां डाक्टर द्वारा उसके लड़के अर्जुन की दुर्घटना में मृत्यु हो जाना बताया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 372/23 धारा 279/337/338/304ए आईपीसी थाना बिलरियागंज  बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 23.10.2023 को मुखबिर खास व क्षेत्र के लोगो से घटना कारित करने वाले वाहन (जीप) व वाहन चालक मनोज राय पुत्र कपिल देव राय निवासी ग्राम श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज का नाम प्रकाश मे आया। (एक मोटर साइकिल पर 4 लोग थे जिसमे से 3 की मृत्यु हो गयी है व 1 का हास्पिटल मे इलाज चल रहा है ।)  उ0नि0 अनूप पाण्डेय थाना बिलरियागंज मय फोर्स के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त चालक मनोज राय पुत्र कपिल देव राय निवासी ग्राम श्रीनगर सियरहा को श्रीनगर सियरहा अण्डर पास से जीप उपरोक्त को चालक सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त दिनांक 21.10.2023 को रात्रि एक्सीडेन्ट के बारे मे पूछने पर घटना कारित करने का जुर्म स्वीकार करते हुए बता रहा है कि मुझसे एक्सीडेन्ट हो गया था। मेरी गाड़ी काफी तेज थी। अचानक अनियंत्रित होने से मोटर साइकिल से टक्कर हो गयी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ