प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत 23.48 करोड़ रूपये की धनराशि जारी

लखनऊ: न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु महिला वर्ग हेतु प्राविधानित धनराशि 6900.00 लाख के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2022-23 तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार द्वारा अवमुक्त केन्द्रांश के सापेक्ष (1066.5859 लाख रूपये $


1281.08 लाख रूपये) 2347.6659 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इस सम्बंध में मत्स्य विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। निर्गत शासनादेश के अनुसार स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए उपलब्ध धनराशि की सीमान्तर्गत किया जायेगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय उन्हीं मदों में किया जायेगा, जिस मद के लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। किसी अन्य मद में न ही उसका व्यय किया जायेगा और न ही एक मद से दूसरे मद में इसका व्यावर्तन किया जायेगा। आंकड़ों की शुद्धता का दायित्व निदेशक मत्स्य/ सम्बंधित अधिकारी का होगा।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ