आजमगढ़ (सरफराज अहमद की रिपोर्ट): थाना निजामाबाद में चोरी के अभियोग में प्रकाश में आया 01 अभियुक्त चोरी के माल (सरिया) के साथ गिरफ्तार किया गया। दिनांक 11.09.2022 को वादी सन्तोष कुमार यादव पुत्र बलधारी यादव निवासी टुडीपुर थाना रानी की सराय के द्वारा दमदियावन पुलिया में लगे 15 पीस सरिया 06 सूत( 20 mm) चोरी हो जाने के सम्बंघ में थाना स्थानीय पर
मु0अ0सं0 396/22 धारा-379 भादवि पंजीकृत किया गया था। जिसमें प्रकाश में आये अभियुक्त आशीष पुत्र महेन्द्र निवासी गौसपुर थाना निजामाबाद को दिनांक 12.09.2022 को गिरफ्तार किया गया। तथा धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई। उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त प्रकाश मे आये अभियुक्त आशीष पुत्र महेन्द्र निवासी गौसपुर थाना निजामाबाद को दुबौलिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी गये माल (सरिया) को बरामद किया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

0 टिप्पणियाँ