Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

शराबी बाप ने मां की गोद में सो रही बच्ची को फेंका कुएं में, मौत शराब पीने के लिए पत्नी से मांग रहा था पैसे


झांसी।सर्वेश पाण्डेय की रिपोर्ट| एक नशेड़ी पिता ने पत्नी द्वारा शराब पीने के लिए पैसा न देने पर गोद में सो रही अपनी एक साल की बच्ची को उठाया और घर के बाहर जाकर कुएं में फेंक दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार झांसी जिले थाना उल्दन के ग्राम हाटी में खेमचंद्र ढीमर का पत्नी संपत देवी से आए दिन शराब पीने को लेकर विवाद होता था। शुक्रवार की सुबह खेमचंद्र ने पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पत्नी ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इस पर पति ने गुस्से में आकर पत्नी की गोद में लेटी उसकी सबसे छोटी बेटी एक साल की सरस्वती घर के बाहर स्थित कुएं में फेंक दिया। यह देख पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी, पत्नी की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग आए गए। कुएं में देखा तो बच्ची का शव उतरा रहा था। ग्रमीणों की सूचना पर उल्दन थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकालवाया। बच्ची को कुएं में फेंकने के बाद से हत्यारा पिता फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि संपत देवी की तहरीर पर खेमचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल वह फरार है, तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ