Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

 सर्प काटने से बालिका की मौत, आजमगढ़

आज़मगढ़ (सर्वश पाण्डेय की रिपोर्ट) । गम्भीरपुर  थाना क्षेत्र के उत्तरगावा गांव मे 13 वर्षीय बालिका के सर्प काटने से मृत्यु हो गई परिजनों का रो रो कर  बुरा हाल है।सूचना पर मौके पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

 प्राप्त जानकारी के अनुसार सबिन्दर यादव की 13 वर्षीय  सेजल मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे अपने घर पर धूप में डाला कपड़ा लेकर रखने गई उसी समय जहरीले सर्प ने उसे काट लिया परिवार के लोग आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले जा रहे थे


कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया बालिका की माता मनसा देवी का रो रो कर बुरा हाल  है सेजल के पिता सविंदर मुंबई में काम करते हैं सेजल चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की  थी। बुधवार की सुबह सूचना पर गम्भीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश यादव मय फ़ोर्स पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ