Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

सराय मकई को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने में जुटे ग्राम प्रधान

 प्रतापगढ़ (राहुल चौधरी): अपनी ग्राम पंचायत को पूरे लक्ष्मणपुर ब्लॉक में आदर्श गॉव बनाने के प्रति संकल्पबद्ध सराय मकई के ग्राम प्रधान पुत्र पूर्व प्रधान अयाज अहमद उर्फ अद्दू इन दिनों गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन में मानक  व गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए एक मजबूत व टिकाऊ भवन ग्रामीणों को सौंपने  का इरादा रखते हैं।गांव के समग्र विकास की अपनी मंशा को पूर्ण करने के लिए वह प्रयत्न भी करते रहते हैं।ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं के लिए वह हमेशा जिम्मेदार अधिकारियों से सम्पर्क साधते रहते हैं।उनकी


इस कार्यशैली की लोग तारीफ भी कर रहे हैं।उनका मानना है कि गॉव के लोगों का एक एक वोट उनपर कर्ज है जिसे गॉव का विकास व जनता की सेवा करके ही उतारा जा सकता है।मैं अपने गॉव के देवतुल्य मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते हुए गॉव के विकास के प्रति वचनबद्ध रहूंगा और एक मिसाल कायम करूँगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ