● बारजा निकालने को लेकर जमकर चले ईंट पत्थर
● गड़ासे के वार से दो जख्मी, पुलिस के आने के बाद थमा विवाद
सतीश कुमार पांडेय (मऊ)
कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत के फैजनगर में बारजा निकालने को लेकर रविवार की शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। जिनका इलाज कोपागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। स्थिति गम्भीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बीते दिन फैजनगर निवासी फैजुल्लाह खाँ अपना मकान बनवा रहा था और घर से बारजा निकाल रहा था जिसको जावेद खाँ ने निकालने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों आपस में गाली गलौज करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। वहां पहुंची पुलिस ने बारजा न लगाने पर सुलह करा दिया। लेकिन शाम 6 बजे जुनेद खाँ पुत्र जावेद खाँ व साजिद खाँ अपने दरवाजे पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे कि बाइक से फैजुल्लाह खाँ अपने हाथ में गड़ासे लेकर पहुँच गया। और ताबड़तोड़ वार करने लगा। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके सिर में काफी चोट लग गयी। उसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गया। सूचना पर सीओ सदर, कोपागंज पुलिस, डायल 112 मौके पर पहुँच कर गड़ाशे को अपने कब्जे में ले लिया।
इस सम्बन्ध में जावेद खाँ ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

0 टिप्पणियाँ