सरकारी राशन की दुकान कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को 1 किलो कम देने पर कार्ड थारको की शिकायत पर धमकी भरे अंदाज में खुला चैलेंज जो करना हो जाओ कर लो
सतीश कुमार पांडेय (मऊ)
तहसील मोहम्मदाबाद गोहना अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटपारा के धौरहरा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के कोटेदार पलक धारी यादव द्वारा राशन वितरण में लंबे समय से अनियमितता बरती जा रही है प्रत्येक राशन कार्ड धारक को 1 किलो कम दिया जा रहा है कई बार इसकी शिकायत तहसील मोहम्मदाबाद गोहना के आपूर्ति निरीक्षक से की गई है परंतु किसी प्रकार की कार्यवाही ना होना शासन की मंशा पर पानी फेर रहा है|
कोरोनावायरस महामारी काल में प्रदेश सरकार द्वारा कार्ड धारकों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराने के लिए शासन से आदेश जारी कर रही है तथा सख्त हिदायत दी जा रही है यह किसी भी दशा में कार्ड धारको को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े किसी भी दशा में घटतौली नहीं होनी चाहिए किन्तु कोटेदार खुलेआम चैलेंज दे रहा हैं कि हम 1 किलो कम देंगे जिसको जो करना हो जाओ कर लो यही नहीं रविवार की सायं भातकोल बाजार में बगैर सैनिटाइजर वअन्य सुविधाओं के राशन वितरण कर रहे कोटेदार पलक धारी यादव द्वारा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी साथ ही कोई भी पर्यवेक्षक वहां मौजूद नहीं था जिसकी सूचना आपूर्ति निरीक्षक आनन्द यादव मोहम्मदाबाद गोहना को दी गई उन्होंने कहां की पर्यवेक्षक के पास बहुत काम है कई दिन नहीं जा सकते जब उनसे पूछा गया कि इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं तो उन्होंने कहा कि हम देख लेंगे उक्त कोटेदार की मनमानी गरीबों का शोषण वअधिकारों का हनन हो रहा है|

0 टिप्पणियाँ