जलालपुर, अम्बेडकर नगर राम लाल देवर्षि की रिपोर्ट। श्री बालाजी शक्ति समिति एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी डाकखाना कमेटी अध्यक्ष शिवम गुप्ता के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक विदाई के अवसर पर एक अद्भुत भक्तिमय शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भव्य यात्रा ने पूरे नगर को भक्ति की अमृतधारा में नहला दिया। श्रद्धालुओं की यह पावन शोभायात्रा नगर के विभिन्न पवित्र स्थानों का भ्रमण करते हुए रजिस्ट्री ऑफिस मोड पहुँची, जहाँ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष
आनंद जायसवाल एवं पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने समिति अध्यक्ष मनोज पांडे,
उपाध्यक्ष शनि जायसवाल तथा डाकखाना कमेटी के कोषाध्यक्ष मोहन जायसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भावभीना स्वागत किया। इस पावन अवसर पर समस्त वातावरण दिव्य आध्यात्मिक उल्लास से गुंजायमान हो उठा। समिति द्वारा जिला महामंत्री आदित्य गोयल, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, विकाश निषाद, अमित गुप्ता, बबलू गौड़, गौरव उपाध्याय एवं पंचम परदेशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों को रामनामी पटका पहनाकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी एवं नगर अध्यक्ष सोनू गौड़ ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समस्त नगर को भक्ति के पावन सागर में डुबो दिया। प्रिन्स गुप्ता, निखिल जायसवाल, शशिकांत पांडे, कृष्ण गुप्ता, अमन, आदित्य एवं अश्वनी सहित अनेक उत्साही युवा भक्तों ने इस शोभायात्रा के सफल संचालन में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक आरती उतारकर भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान कोतवाल संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के समस्त प्रबंध सुनिश्चित किए, जिससे यह धार्मिक उत्सव पूर्ण शांति एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

0 टिप्पणियाँ