युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा हीरक वर्षगांठ के रूप में अपने 75वें स्थापना दिवस का हुआ आयोजन



लखनऊ: न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) की रिपोर्ट।युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आज 11 दिसम्बर, 2023 को हीरक वर्षगांठ के रूप में अपने 75वें स्थापना दिवस का आयोजन महानिदेशालय परिसर स्थित परेड ग्राउण्ड में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न ज़ोन के जनपदों से प्रान्तीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। आज स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न ज़ोन से आए प्रान्तीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार),  गिरीश चन्द्र यादव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया एवं तदोपरान्त मान-प्रणाम स्वीकार किया गया। आयोजित परेड में कुल 11 प्लाटूनों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें 08 ज़ोन के पुरूष प्रतिभागियों, 02 टोलियों में महिला प्रतिभागियों एवं 01 आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण प्राप्त पी0आर0डी0 स्वयंसेवकों की टोली द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रथम परेड कमाण्ड अनमोल सिंह, द्वितीय परेड कमाण्डर सुश्री नम्रता श्रीवास्तव एवं तृतीय परेड कमाण्डर के रूप में  सोनू द्वारा टोलियों का नेतृत्व किया गया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन टोलियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार - आगरा ज़ोन, प्लाटून कमाण्डर,



अमित कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, द्वितीय पुरस्कार - महिला टोली, प्लाटून कमाण्डर,  स्वाती सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, तथा तृतीय पुरस्कार- प्रयागराज ज़ोन, प्लाटून कमाण्डर,  मनजीत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को प्राप्त हुआ।

  कार्यक्रम के दौरान पी0आर0डी0 स्वयं सेवक श्री अशोक कुमार, कम्पनी शिवराजपुर, जनपद कानपुर नगर को आपातकालीन एवं आकस्मिक परिस्थितियों में सराहनीय कार्य हेतु ‘‘उत्कृष्ट कार्य प्रशंसा चिन्ह’’, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार की धनराशि से सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर विभाग को अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त हो चुके महानुभावों को भी विभाग द्वारा आमंत्रित कर उन्हंे सम्मानित किया गया।

  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मंे  गौरव वर्मा, विशेष सचिव, युवा कल्याण एवं  सतीश कौशिक, सेनानायक, राज्य आपदा मोचन बल, विशेष कार्याधिकारी  सी0पी0 सिंह, उप निदेशक  विवेक चन्द्र श्रीवास्तव, / मेघना सोनकर,  अजातशत्रु शाही, संदीप कुमार एवं  संजय कुमार सिंह, होमगार्ड्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ