Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

किशोरी के साथ छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


आजमगढ़: सर्वेश पाण्डेय की रिपोर्ट।थाना जहानागंज पूर्व की घटना- दिनांक 22.11.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त आलोक उर्फ गोलू पुत्र टिल्ठूराम राम निवासी दौलताबाद थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने वादिनी को घर पर अकेला पाकर छेडखानी कर मारापीटा तथा परिजनों को बताने के लिये जान से मारने की धमकी दिया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 517/23 धारा 354/354 (क) 323/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम 1. आलोक उर्फ गोलू पुत्र टिल्ठूराम राम निवासी दौलताबाद थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर  विवेचना उ0नि0 उमाकान्त त्रिपाठी के द्वारा किया जा रहा है ।

गिरफ्तारी का विवरण-आज दिनांक 28.11.2023 को उ0नि0 उमाकान्त त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आलोक उर्फ गोलू पुत्र टिल्ठूराम राम निवासी दौलताबाद थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष को उसके घर दौलताबाद से  समय करीब 12.40 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।


पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0 517/23 धारा 354/323/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त- आलोक उर्फ गोलू पुत्र टिल्ठूराम राम निवासी दौलताबाद थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ