Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

एक सौ इक्यावन कन्याओं का किया गया पद प्रक्षालन , आदर के साथ कन्याओं को कराया गया भोजन ,झारखंडेय महादेव मंदिर जलाल पुर बड़िहारी पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

बिलरियागंज|कुसुमलता पाण्डेय की रिपोर्ट|क्षेत्र में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पावन नवरात के समापन के अवसर पर मंगलवार को पाताल नाथ झारखंडेय महादेव मंदिर जलाल पुर बड़िहारी  पर एक सौ इक्यावन कन्याओं का पद प्रक्षालन कर उनको आदर  के साथ भोजन कराया गया ।नारियों/ कन्याओं के सम्मान व सुरक्षा का  प्रण लिया गया। इस दरम्यान हर हर बम बम व मां दुर्गा के जयकारे के उदघोष से क्षेत्र गूंज उठा।




 विहिप आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह पप्पू ने कहा कि  नारियां समाज में कई रूप में अपना योगदान देती हैं। हमे हर नारी का आदर करना चाहिए। नारियां  लक्ष्मी की अवतार मानी जाती हैं। जहां नारियां पूजी जाती हैं वहां देवता रमण करते हैं। 


एक बार फिर बता दें कि,बिलरियागंज के झारखंडेय महादेव मंदिर जलालपुर में विधिवत नव दिवसीय पुजा पाठ करके आज 151 कन्या को वस्त्र, द्रव्य, दुर्गा चालीसा का किताब आदि देकर पैर धोकर प्रसाद ग्रहण करवाया गया जिसमें कमेटी के अध्यक्ष डाक्टर विजय कुमार सिंह, प्रभुनाथ उर्फ पप्पू सिंह,राम पाल सिंह, समीर सिंह उर्फ संजू,चंद्र पाल सिंह, अवधेश दुबे रामजीत पाठक, मनोज सिंह,राम रतन , रामाश्रय पाठक,कमल राय , पू जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह,डा विजय सिंह,डा बजरंग बहादुर सिंह,डा इंद्र भूषण यादव,  रामसागर सिंह,संजू सिंह,रामाश्रय पाठक, कमल प्रकाश राय, प्रधान लाल जी सिंह, राजू दुबे, रामजीत पाठक, पुजारी नागेंद्र दास आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ