Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

पंखे से लटका मिला सिपाही का शव, दो साथियों के साथ रहता था किराए के मकान में


बुलंदशहर। सर्वेश पाण्डेय की रिपोर्ट|बुलंदशहर में गुलावठी कोतवाली के कांस्टेबल का शव किराए के मकान के कमरे में पंखे पर लटका मिला। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर मामले की जांच की। शामली के थाना कांधला क्षेत्र के गांव मकेड़ा निवासी सिपाही विजेंद्र सिंह (34) पुत्र ब्रह्म सिंह 2005 - 2006 में

उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। वह वर्ष 2022 से गुलावठी थाने में कार्यरत था। दो साथियों सहित सिकंदराबाद रोड पर मोहल्ला रामनगर में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार को उसके दोनों साथी कहीं चले गए।

इस दौरान विजेंद्र सिंह का मकान के कमरे में पंखे पर लटका हुआ शव मिला। मोहल्ले की एक महिला मौके पर आई तो घटना की जानकारी ली। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ


तिवारी, सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान, कोतवाल जयकरण सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस प्रथम दृष्टया घरेलू कलह में आत्महत्या किए जाने की बात मानकर चल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ