प्रदेश में अब तक 32315 मीट्रिक टन हुई धान की खरीद।


लखनऊ: न्यूज़ ऑफ़ इण्डिया की रिपोर्ट| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में सीधे खरीद करते हुए, विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 32315 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 5272 किसानों को लाभान्वित किया गया है।

     खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 6198.52 मीट्रिक टन खरीद हुई है। उल्लेखनीय है कि इस खरीद वर्ष में विभिन्न


श्रेणी के धान के समर्थन मूल्य के तहत कॉमन धान श्रेणी 2183 रुपये प्रति कुन्तल तथा ग्रेड-ए के धान का मूल्य 2203 रुपये प्रति कुन्तल की निर्धारित दर से खरीद की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ