Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

लखनऊ:(न्यूज ऑफ़ इण्डिया की रिपोर्ट)|प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पुलिस मुख्यालय के समीप लगभग 23 करोड़ रूपये की लागत


लखनऊ:(न्यूज ऑफ़ इण्डिया की रिपोर्ट)|प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पुलिस मुख्यालय के समीप लगभग 23 करोड़ रूपये की लागत से नौ सेना के शौर्य संग्रहालय की स्थापना की जायेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 21 अक्टूबर, 2023 को इसका शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वाइस एडमिरल समेत शासन प्रशासन के उच्चाधिकारी के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ में कई धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल आकर्षण के केन्द्र हैं। अब नौ सेना का संग्रहालय इस कड़ी में राजधानी के लिए एक नया गन्तव्य स्थल के रूप में उभरेगा। इससे लखनऊ में पर्यटन के क्षेत्र में नई विविधिता जुड़ जायेगी। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ ही रोजगार के नये अवसर बढ़ेगे। 

जयवीर सिंह ने बताया कि इस संग्रहालय में नौसेना से रिटायर्ड युद्धपोत, आईएनएस गोमती उससे संबंध सभी उपकरण जैसे मिसाइल, टारपीडो, कैनन तथा अन्य सामानों का प्रदर्शन किया जायेगा। यह संग्रहालय नौसेना से संबंधित देश का पहला संग्रहालय होगा, जहां पॉच वर्ष पहले के युद्ध पोतों एवं जलयानों का संग्रह होगा। इसके अलावा नौसेना से जुड़े अन्य उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जायेगा।

 जयवीर सिंह ने बताया कि मौजूदा समय मंे आईएनएस गोमती मुम्बई में है। उ0प्र0 के पर्यटन विभाग और भारतीय नौसेना के साथ एग्रीमेंट हुआ है कि शौर्य संग्रहालय का निर्माण शुरू होते ही मिसाइल समेत अन्य उपकरणों को लखनऊ लाया जायेगा। संग्रहालय में आईएनएस गोमती में स्थापित समस्त उपकरणों के अलावा नौसेना के सी-किंग हेलीकाप्टर, सी-हैरियर वायुयान को भी प्रदर्शित किया जायेगा। युवाओं को नौसेना संबंधित जानकारी देने के लिए डिजिटल इन्टरप्रेटेशन सेंटर का भी निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ