पत्रकारहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय पत्रकार संघ नहीं करेगा पत्रकारों में भेदभाव-जिलाध्यक्ष

•राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत' के पदाधिकारियो का हुआ सम्मान 

सुलतानपुर।(सूर्यप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट) पत्रकारहित सर्वोपरि है,इसमें किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होगा। हमारे लिए सभी पत्रकार सम्मानित हैं। हम सभी विचारधारा और संगठन को साथ लेकर चलने विश्वास रखते हैं। पत्रकारों के बीच मे किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करते,  सम्मान की इस लड़ाई में सभी साथी एकजुट हों। यह बातें राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने सम्मान कार्यक्रम के दौरान कही।

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की एक बैठक बढ़ैयाबीर स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिसमे जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, महासचिव श्रीकृष्ण पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष पंकज पाण्डेय,वरिष्ठ संगठन  मंत्री पवन मिश्र, ऑडिटर मनोज मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। 


जिला कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने बारी बारी से पत्रकारों की समस्याओं पर प्रकाश डाला।  महासचिव श्रीकृष्ण पांडेय ने कहा कि पत्रकारों के लिए रात दिन एक कर के उनके हक की लड़ाई लड़ते रहता हूं तथा आगे भी लड़ते रहूंगा। कोषाध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत कई प्रदेशों में फैल चुका है। तथा इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ती जा रही है। संगठन मंत्री पवन मिश्र ने कहा कि पत्रकारों की किसी भी छोटी बड़ी समस्या के लिए आपका पत्रकार भाई हमेशा तत्पर रहेगा और आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। ऑडिटर मनोज मिश्र ने कहा की पत्रकार को संगठित रहना आवश्यक है, अन्यथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अस्तित्व खोने की कगार पर बना हुआ है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक शुक्ल, संजय सिंह, सचिव संतोष पाण्डेय, राहुल मिश्र, अंकित मिश्र, जिला सह सचिव राम सागर तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, केके सिंह, मुस्तकीम मुन्ना, सर्वेश श्रीवास्तव समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ