Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

अतरौलिया में पीस कमेटी की बैठक

 अतरौलिया आजमगढ़रज्जाक अंसारी की रिपोर्ट । पुलिस अधीक्षक के निर्देश निर्देशानुसार आगामी त्यौहार चेहल्लुम, विश्कर्मा पूजा, दशहरा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई ।इस दौरान मीटिंग में आगामी पर्व को शांतिपूर्वक वह सौहार्दपूर्ण एवं भईचारे के साथ मिलकर मनाने की अपील की गई। इस दौरान पी.पी,एस ट्रेनर गौरव शर्मा ने कहा कि चेहल्लुम, विश्वकर्मा पूजा, दशहरा त्यौहार दो दिलों के मिलन का पर्व है ।इसे ढंग से मनाएं ।भारतीय संस्कृत समृद्धि के साथ ही यह पर्व लोगों को संस्कारवान बनाता है। साथ ही साथ आपसी प्रेम और लगाव को पढ़ाते हैं। त्यौहार सामाजिक समरसता का अलौकिक प्रेम का पर्व है। जरूरत है किसी अफवाह पर ध्यान न देते हुए उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें ।अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जो भी व्यक्ति अशांति फैलाने का प्रयास करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।




सभी क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को सचेत करते हुए कहा कि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी या अनहोनी की बात सामने आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसी दौरान पीपीएस गौरव शर्मा ने सभी त्योहारों के बारे में जानकारी ली तथा समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। लोगों ने बताया कि मुस्लिम बन्नू का रबीउल अव्वल दशहरा एक ही दिन पढ़ रहा है।इस पर  श्री शर्मा ने कहा कि इस दिन लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। तथा त्योहारों को मनाने के दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर एस.आई.यशवंत सिंह, एस.आई. राजेंद्र प्रसाद यादव, उमेश चंद्र यादव, प्रभात चंद पाठक, शैलेश यादव, विजेंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन रामचंद्र जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य शैलेश  बन्टी, अशफाक अहमद सिद्दीकी, गप्पू, दोस्त मोहम्मद, रियाज अहमद, सुनील राजभर, ओमप्रकाश राजभर , अश्वनी सिंह प्रधान सहित काफी संख्या में संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ