कादीपुर सूर्य प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट सुल्तानपुर । स्थानीय क्षेत्र के हरीपुर ग्राम पंचायत में सँकुल भवन के उद्घाटन मेँ मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती है। श्री गौतम ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास से ही देश का सर्वांगीण विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि कादीपुर विधानसभा एक आदर्श विधानसभा बंद जहां नागरिकों की प्रत्येक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इस अवसर पर विधायक श्री गौतम ने उपस्थित समूह की
महिलाओं संग संवाद करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान मधुसूदन सिंह ने विधायक राजेश गौतम का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में नागरिकों की सुविधाओं के लिए बिजली पानी सड़क सुरक्षा आदि मुहैया रहे इसके लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।इस अवसर पर बीडीओ गौतम कृष्ण यादव, थानाध्यक्ष मो. अकरम खाँ, पँ. शिवपूजन पाँडेय, प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र, प्रधान सँघ अध्यक्ष विजयशंकर श्रीवास्तव, अमरीश मिश्र, रितेश दूबे, सचिव राम प्रवेश शाही, प्रदीप सिंह, डब्बू उपाध्याय, पतिराम गौतम, जितेंद्र उपाध्याय, विक्की वर्मा, मनोज सिंह, सुनील सिंह, रितेश उपाध्याय, उमापति तिवारी, अँकित सिँह, वागीश सिँह, जितेंद्र खरवार, आदि उपस्थित रहे। प्रधान प्रतिनिधि राजन सिँह ने सबका आभार व्यक्त किया।


0 टिप्पणियाँ