परीवार वाले बच्चों की चोरी के अफवाह से घर छोड़ पशुशाला में सो रहे थे
खुटहन (जौनपुर) 9 सितंबर भेलूपुर गाँव में गुरुवार की रात बच्चा चोरी हो जाने की अफवाह पर परिवार के साथ पशुशाला में सोते रहे। इधर चोर घर के बरामदे के कमरे का ताला तोड़ भीतर बाक्स में रखा लगभग दो लाख के गहने और पीतल के बर्तन तथा ढाई हजार नकदी उड़ा दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर स्वजनो के होस उड़ गये। मौके पर
पहुँची पुलिस ने घटना की छानबीन किया।
गाँव निवासी नन्हें निषाद के परिवार के लोग गुरूवार की शाम भोजन के बाद बच्चा चोरी की अफवाह से भयभीत होकर घर से लगभग दो सौ मीटर दूर पशुशाला में सोने चले गए। रात में चोरों ने बरामदे के कमरे का ताला तोड़ भीतर बाक्स में रखा सोने का मांगटीका, लाकेट, कनफूल, तोड़ा तथा चांदी का करधन, छागल, पायल व ढाई हजार नकदी उड़ा दिया। जाते जाते चोर कमरे में रखा पीतल का गगरा, थार, परात, कटोरा भी समेट ले गए। घटना की जानकारी स्वजनो को दूसरे दिन सुबह हुई। आस पास तलाश के बाद पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने मे तहरीर दिया है।

0 टिप्पणियाँ