Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

साप्ताहिक यज्ञ में भक्तों ने किया श्रम दान

लालगंज आजमगढ:कण कण में राम हैं हर एक तन मन में भगवान,इस भावना से अपने हर एक कार्य को ईश्वर के चरणों पर समर्पित कर देने वाले दिव्य गायत्री यज्ञ योग संस्कार केंद्र गायत्री धाम श्रीराम जानकी मंदिर मसीरपुर लालगंज में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ के साथ ही साफ- सफाई का  कार्य किया गया।


  जिसमें नगर पालिका लालगंज अध्यक्ष  विजय सोनकर ने अपने सहयोगी साथियों के साथ श्रमदान किया। नगर अध्यक्ष विजय सोनकर ने कहा कि श्रमदान महादान है! सभी को श्रमदान करना चाहिए तथा देवालयों पर किया गया श्रमदान, अन्नदान, द्रव्य दान एवं भूदान विशेष फल देने वाला होता है! इस अवसर पर योग शिक्षक सुरेश त्रिपाठी समाजसेवी धर्मेंद्र सोनकर सहित आदि लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ