Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

लाखों की चोरी, चोरों ने लगाई सेंध

 अतरौलिया आजमगढ़ रज्जाक अंसारी की रिपोर्ट । स्थानीय थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी रविंद्र निषाद पुत्र निन्हकू निषाद रोज की भाँति बीती रात को परिवार के संग खाना पीना खाकर सो गए। बीती रात अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर घर के पीछे से नकब काटकर घर में रखें नगदी समेत जेवरात व कपड़े उठा ले गए। परिजनों के अनुसार चोरो ने लाखों रुपए का नुकसान किया। वही पीड़ित रविंद्र निषाद ने बताया कि जब सुबह सो कर उठे तो देखे कि घर के पीछे से


नकब काटी गई है जिसमें घर में रखे हुए गहने तथा कुछ पैसे अज्ञात चोरों द्वारा उठा ले गए। घर में रखे 4 बक्सों में 15 थान सोने और 10 थान चांदी के जेवरात घर में रखे हुए थे और कुछ कपड़े तथा ग्यारह हजार नगद रुपए भी चोरी हुए हैं। कुल मिलाकर लगभग 2 से ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ। इस संदर्भ में अतरौलिया थाने पर लिखित तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी हासिल की तत्पश्चात पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ