Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

बेटे संग बरामदे में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर को कनपटी में मारी गोली

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा गांव में गुरुवार की भोर में घर के बरामदे में सो रहे एक प्रापर्टी डीलर को बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। एसपी सिटी ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घायल के पुत्र के एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। घटना के पीछे भूमि विवाद की बात सामने आ रही है।


         जानकारी के अनुसार खानपुर क्षेत्र के मौधा गांव निवासी संजय सिंह (55) अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे है। वह परिवार के साथ इलाहाबाद में रहकर प्रापर्टी डीलर का काम करते है। बीते 17 सितंबर अपने गांव मौधा मझले भाई सारनाथ सिंह के यहा आए थे। बुधवार की रात खाना खाकर वह दरवाजे पर चारपाई पर सो गए। बगल में उनका बड़ा पुत्र अश्वनी (28) भी सोया था। भोर में करीब तीन बजे एक महिला सहित चार लोग चारपाई के पास पहुंचे संजय सिंह को सिर में गोली मार दिया। आवाज सुनकर बगल में सोया पुत्र जग गया और चार लोगों को वहां देख चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों के साथ ही पास-पड़ोस के लोग भी जग गए। लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। पुलिस को सूचना देने के बाद परिजन आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले गए, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

     सुबह करीब 6 बजे एसपी सिटी गोपीनाथ और सीओ सैदपुर बलराम पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए घायल का हाल जाना। उधर घटना की जानकारी होते ही घायल की पत्नी नीलम सिंह भी इलाहाबाद से अस्पताल पहुंच गई। घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि घायल के पुत्र अश्वनी ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ की तहरीर दी है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ