एक दिवसीय प्रशिक्षण में चालीस ग्राम प्रधानों ने लिया प्रशिक्षण

 आजमगढ़(सर्वेश पाण्डेय की रिपोर्ट) :  बिलरियागंज  विकास खंड सभागार में बृहस्पतिवार को  नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कुल चालीस ग्राम प्रधानों  ने हिस्सा लिया  ग्राम प्रधानों को  विकास एवं  पंचायती राज व्यवस्था के साथ उनके दायित्वों व अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। 

 प्रशिक्षकों में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के वरिष्ठ फैकल्टी एवं प्रबंधक डा.दीपक सिंह, राम स्वरूप,  सुरेन्द्र प्रताप सिंह व फडीन्द्र पाठक रहे। डा.दीपक सिंह ने  ग्राम प्रधानों  के दायित्व व अधिकारों की चर्चा करते हुए  73 वां संविधान संशोधन,पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी, ग्राम  पंचायतों के वित्तीय अभिलेखों के रख- रखाव आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। रामस्वरूप ने  ग्राम पंचायत  विकास योजना, ग्रामीण स्वक्ष भारत मिशन आदि पर


विस्तार से चर्चा किया। सुरेन्द्र प्रताप सिंह  व फडीन्द्र पाठक ने  मुख्य मंन्त्री  प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल चयन व  ग्राम पंचायत  सचिवालय आदि के बारे में  चर्चा किया।

 इस मौके पर  ब्लॉक  प्रमुख उर्मिला यादव,बी डी ओ प्रियंका सिंह, एडीओ पंचायत सुबाष चंद पांडेय, विजयी यादव,,चंदू मौर्य, लाल बहादुर यादव, मनोज यादव, नवीन राय, राम चन्द्र प्रजापति, राम प्यारे, रमेश,रेखा जनार्दन,रामविलास  , सतेंद्र कुमार  ,अशोक यादवआदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ