Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी, तीन घायल , एक की हालत गम्भीर, गोरखपुर से वापस लौट रहे थे सभी

 ● खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी, तीन घायल

● एक की हालत गम्भीर, गोरखपुर से वापस लौट रहे थे सभी यात्री

मऊ (सतीश कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट): इन्दारा बाजार से लगभग 500 मीटर पूर्व अम्बेडकर महाविद्यालय मोढ़ के पास बुधवार की देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। यहां गलत साईड में खड़ी ट्रक से स्कुटी जा टकराई। और स्कुटी सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है जबकि दो लोगों को हल्की चोटे आई है।


घायलों के परिजनो ने बताया कि यह घटना बुधवार की देर शाम करीब 7.30 बजे हुई। ये सभी गोरखपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे।


इन्दारा गाँव निवासी 35 वर्षीय विजय गुप्ता और उसका भतीजा 15 वर्षीय कृष्णा गुप्ता जब बुजुर्ग पिता को साथ लेकर गोरखपुर से घर लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते में खड़ी खराब ट्रक मे पीछे से स्कुटी जा घुसी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 नम्बर डायल कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। 

इस हादसे में घायल विजय को सिर मे गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल द्वारा बीएचयू रेफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ