Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

दुनियाभर में आज भारत को सम्मान की निगाह से देखा जा रहा है -राजनाथ सिंह

 

दीदारगंज-आजमगढ़(पृथ्वीराज सिंह की रिपोर्ट)लालगंज संसदीय क्षेत्र के अतरौलिया विधान सभा क्षेत्र के खजुरा में  सवा चार  बजे  विशाल चुनावी जन सभा में उपस्थित  लोगों से  नीलम सोनकर के लिए कमल के निशान पर वोट देने की अपील की  जन सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024में एनडीए पूरे देश में 400सीट से उपर जीतने जा रही है उत्तर प्रदेश उत्सव प्रदेश है। 


उत्तर प्रदेश  के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ की जितनी भी सराहना की जाय कम है उत्तर प्रदेश की अर्थ ब्यवस्था एक ट्रिलियन डालर होने जा रही है। सायकिल का चेन उतर गया है हाथी पस्त हो गया है पंजा का काम ही खत्म हो गया है ।हर दो साल पर चुनावों का सिलसिला जारी है। वन नेशन वन इलेक्सन का फैसला हमारी सरकार ने किया है ।

पहले जब  हमारे देश के प्रतिनिधि दुनिया में बोलते थे तो दुनिया के देश गम्भीरता से नहीं लेते थे। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सौ देशों के प्रतिनिधि के बीच में जब भारत बोलता था तो अधिकतर देशों के प्रतिनिधि बैठक छोड़कर चले जाते थे लेकिन अब जब हमारा देश बोलता है तो सारी दुनिया गौर से सुनती है। 2014में धन दौलत के मामले में हमारा देश ज्ञारहवें स्थान पर था आज हमारा देश धन दौलत के मामले में जम्प कर  दुनिया में सातवें स्थान पर है।


 यह हम नही कह रहे है यह कहना है दुनिया के अर्थ शास्त्रियों का। 2027 में हमारा देश धन दौलत के मामले में जम्पकर तीसरे स्थान पर हो जाएगा। अगर हमसे बोलने में कोई गलती होती है तो मीडिया बंधु इसकी समाचार पत्रों में आलोचना होनी चाहिए। कूछ वर्षो पहले की तुलना में आपके हालात में सुधार हुआ होगा। कोरोना काल में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने डेढ़ महीनें मे कोरोना का टीका तैयार कर दुनिया के सौ देशों को कोरोना का टीका मुहैया कराया।

 रुस और यूक्रेन की लड़ाई दो साल से चल रही है हमारे देश के बच्चे यूक्रेन में पढ़ते थे। लड़ाई के बीच की कही हमारे देश के बच्चों की मौत न हो जाय बच्चों को दोनों देशों के बीच चल रही लड़ाई को साढ़े चार घंटे के लिए युद्ध को रोकवा दिया गया और हमारे 22हजार बच्चों को सुरक्षित भारत लाया गया। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बन गई है। सपा की हालत खराब है सपा का मतलब समाप्त की ओर कांग्रेस की हालत यही हो गई है हाथी का हौशला पस्त हो गया है। 

भारत दुनिया की महाशक्ति बन रहा है यह कहना पड़ोसी देश के सांसद का है। दूसरी तरफ पाकिस्तान भीख मांग रहा है। हम दुनिया के किसी देश की एक इंच जमीन नहीं लेना चाहते हैं बल्कि महाशक्ति बनकर दुनियाभर के देशों की सुरक्षा करना चाहता है। अमरीका दुनिया का ताकतवर और धनवान देश है। अमरीका के राजदूत ने कहा कि भविष्य देखना है तो भारत आओ। आज भारत में बम गोला बारूद ,मिसाइल और फाइटर विमान बन रहा है।

 यह है भारत की ताकत हमारे देश के पीएम दूसरे देश जाते हैं तो वहां पीएम का सम्मान होता है वह सम्मान 140करोड़ देश की जनता का सम्मान है भारत चंद्रमा पर दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश है। अंत में रक्षा मंत्री ने भोजपुरी में जन सभा में उपस्थित लोगों से पूछा कि सबका हाल चाल ठीक है न अब चली। कार्य क्रम में मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह को नीलम सोनकर ने अंगवस्त्रम तथा तलवार भेट की। 

इस अवसर पर मंत्री दारा सिंह चौहान, पूर्वांचल विकाश बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सांसद संगीता आजाद,विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर, विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशू, पूर्व विधान परिषद सदस्य जशवंत सिंह, पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद,पूर्व सांसद व भाजपा प्रत्याशी लालगंज नीलम सोनकर, रणविजय चौहान, प्रशांत सिंह, सौरभ सिंह बीनू,अजय नरेश ,सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ,जयनाथ सिंह, ध्रुव सिंह, विनोद राय, विनोद राजभर, रामस्वरथ राजभर, अजय सिंह, दिनेश जायसवाल, सुनील दूबे आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ