लखनऊ । चंद्रशेखर मौर्य की रिपोर्ट।आज दिनांक 13/12/2023 को बक्शी का तालाब स्थित दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान लखनऊ में NDRF द्वारा   माँक अभ्यास  किया गया जिसमे एक ब्लास्ट होने से हुए एटोमिक रेडियेशन में कुछ लोगों के फँसे होने का दृश्य रखा गया था I

          इस माँक अभ्यास के प्रथम चरण में एन०डी०आर०एफ० अधिकारियों, परमाणु ऊर्जा के अधिकारीगण, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभाग के  अधिकारियों द्वारा बैठक कर इस माँक अभ्यास की सम्पूर्ण रूप रेखा तैयार की गयी तथा द्वितीय चरण में मोक अभ्यास किया गया I मोक् अभ्यास में ब्लास्ट के कारण हुए एटोमिक रेडियेशन से कुछ लोगों के फंसे होने का दृश्य रखा गया जिसमे राज्य प्रशासन द्वारा सूचना देकर सर्च एवं रेस्क्यू के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम को एवं अन्य एजेंसियों को बुलाया गया I 

एनडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर सर्वप्रथम अपने वैयक्तिक सुरक्षा उपकरणों को पहनकर उस क्षेत्र में प्रवेश किया। फिर रेडियेशन के सोर्स को वहां से हटाकर लैब भेज दिया गया । फिर मेडिकल टीम ने घायलों को स्थिरता



प्रदान करते हुए बाहर निकाला। इसके बाद एनडीआरएफ के जवानों ने नौ चरणों से गुजरकर स्वयं को रेडियेशन के दूषण से अलग किया।

          यह अभ्यास 11 एन०डी०आर०एफ० के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन तथा सूर्य प्रताप शाही (वीसी, एसडीएमए ) की अध्यक्षता में संचालित किया गया। इसमें 11 एन०डी०आर०एफ० लखनऊ टीम  के साथ अग्निशमन विभाग, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन की टीमो द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

            इस माँक अभ्यास  में 11 एन०डी०आर०एफ० के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ से अनिल कुमार पाल उप कमांडेंट एवम संतोष कुमार उप कामण्डेंट के निर्देशन में आयी टीम का नेतृत्व निरीक्षक राम सिंह एवं  निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया I इस मोक अभ्यास में NDRF की 30 सदस्यीय टीम द्वारा खोज एवं बचाव का कार्य किया गयाI