Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

20 साल के लड़के ने बस कंडक्टर की काट दिया गर्दन,वीडियो जारी कर कहा पैगंबर के अपमान का बदला



प्रयागराज। सर्वेश पाण्डेय की रिपोर्ट।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 20 साल के एक लड़के ने बस कंडक्टर की गर्दन काट दी। घटना के बाद उसने वीडियो जारी कर दावा किया कि कंडक्टर ने 'पैगंबर का अपमान' किया था। पुलिस ने गिरफ्तार किया तो दूसरी कहानी सामने आई।

टिकट को लेकर आरोपी और बस कंडक्टर के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने हमला कर दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 20 साल के एक युवक ने किराए को लेकर हुए विवाद के बाद बस कंडक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने कथित वीडियो में अपना अपराध कबूल किया। उसने आरोप लगाया कि उसने "पैगंबर मुहम्मद का अपमान" करने के लिए कंडक्टर पर हमला किया। आरोपी की पहचान लारेब हाशमी के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह टिकट के दाम को लेकर उसका विवाद 24 साल के बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के साथ हुआ था।

इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर का छात्र है हाशमी

इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर के छात्र हाशमी ने विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया। उसने विश्वकर्मा की गर्दन काट दी और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चाकू घोंप दिया। विश्वकर्मा को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद हाशमी बस से कूद गया और भागकर कॉलेज कैम्पस में छिप गया।

पुलिस ने पैर में मारी गोली

प्रयागराज पुलिस ने हाशमी को कॉलेज के अंदर से पकड़ लिया। पुलिस टीम उसे अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए ले गई तो उसने कथित तौर पर पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गोली लगने के बाद इलाज के लिए हाशमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिनव त्यागी ने कहा, "घटना के बाद, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ