- पुरस्कार समिति के संयोजक ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने की घोषणा


कादीपुर (सुलतानपुर)। सूर्यप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट|केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति ने सोमवार देर रात आयोजित भव्य समारोह में दुर्गा पूजा मेला के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों को  सम्मानित किया। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर व पुरस्कार निर्धारण समिति के संयोजक ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने पुरस्कारों की घोषणा की । पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिये गये । मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सोमेन बरमा, उप जिलाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव, चेयरमैन आनंद

जायसवाल, केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सीओ शिवम मिश्रा , पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण मिश्र , घनश्याम चौहान आदि अतिथियों ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, शील्ड  देकर समिति के प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया। आयोजकों ने अतिथियों को भी साफा , अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

-------

 ये समितियां हुईं सम्मानित -

पांडाल में प्रथम पुरस्कार नव विराट दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष- सचीन्द्र अग्रहरि गुड्डू ,द्वितीय पुरस्कार अम्बे पूजा समिति अध्यक्ष शिवम मोदनवाल व तृतीय पुरस्कार जय अम्बे पूजा समिति अध्यक्ष आशीष उपाध्याय पिंटू को दिया गया। 

मूर्ति में प्रथम पुरस्कार श्री राम जानकी दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष कुलदीप मोदनवाल ,द्वितीय पुरस्कार बड़ी महारानी पूजा समिति अध्यक्ष आर्यन गुप्ता व

तृतीय पुरस्कार जय मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष आशीष अग्रहरि कल्लू को मिला। स्वच्छता में प्रथम पुरस्कार जय मां अम्बे पूजा समिति अध्यक्ष डॉ.मंगला प्रसाद श्रीवास्तव द्वितीय पुरस्कार सोनी दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष गुड्डू सोनी व तृतीय पुरस्कार श्री अखंड ज्योति मां अम्बे पूजा समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र मोदनवाल रामू को दिया गया। 

 साज सज्जा में प्रथम पुरस्कार ओम शिवशक्ति पूजा समिति सुमंगलम अध्यक्ष रोहित अग्रहरि द्वितीय नव दुर्गा पूजा समिति रानीपुर अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव व तृतीय श्री दुर्गा पूजा समिति रानीपुर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि को प्राप्त हुआ। लाइट में प्रथम पुरस्कार जय मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष शिवराज वर्मा द्वितीय पुरस्कार श्री दुर्गा पूजा समिति रानीपुर अध्यक्ष  प्रदीप अग्रहरि व तृतीय पुरस्कार जय मां आदि शक्ति दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष - गजेन्द्र बहादुर सिंह डब्बू को दिया गया।

 व्यवस्था में प्रथम


पुरस्कार जय मां वैष्णो पूजा समिति पुरानी बाजार अध्यक्ष राजेश सोनी द्वितीय पुरस्कार राम जाने दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष गौरव अग्रहरि व तृतीय पुरस्कार बड़ी महारानी पूजा समिति अध्यक्ष आर्यन गुप्ता को प्रदान किया गया। 

बाल समिति उत्कृष्ट पुरस्कार शनिदेव बाल दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष शिवम मोदनवाल, श्री बाल अम्बे पूजा समिति अध्यक्ष आर्यन मोदनवाल व बाल अम्बे पूजा समिति अध्यक्ष सोनू राज को दिया गया। 

सांत्वना पुरस्कार नवदुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष राम प्रसाद, ओमशक्ति नवविराट पूजा समिति अध्यक्ष प्रवेश कसौधन गोलू , मां तुलसी अम्बे पूजा समिति अध्यक्ष पंकज यादव , श्री दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सोनू , जय मां वैष्णो देवी पूजा समिति अध्यक्ष करमचंद, जय मां जागृति पूजा समिति अध्यक्ष अर्जुन अग्रहरि व दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष नंदलाल को दिया गया। 

 पुरस्कार निर्णायक मंडल में इंजीनियर एच एन शुक्ल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ करुणेश भट्ट, समाजसेवी सुनीता बरनवाल, सभासद सूर्यलाल गुप्त, व्यवसायी अरुण जायसवाल व साहित्यकार ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि शामिल रहे।