Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

गांजा तस्कर"डेढ़ किलो"गांजा सहित धराया,चालान : निजामाबाद


निजामाबाद आजमगढ़(सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट) : प्रभारी मोती लाल पटेल के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ के फरिहां चौराहे पर चेकिंग संदिग्ध वाहन /अवैध व्यक्ति करते हुए रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर थे कि तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति गांजा लेकर मोहम्मदपुर पुलिया के पास खड़ा है। मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास करके मुहम्मदपुर पुलिया के पास पहुचा तो


एक  व्यक्ति खड़ा मिला जिससे पूछताछ किया गया तो अपना नाम इम्तियाज पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद सईद साकिन फैजुल्लाहपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ बताया तथा उसकी तलाशी उसकी मर्जी से लिया गया तो उसके पास से 1 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ(जिसके सम्बन्ध में उसके पास कोई अधिकार पत्र नही था)को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए पकड़ कर संबंधित न्यायालय चालान कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ