Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

अवैध असलाह और चाकू के साथ युवक गिरफ्तार


निज़ामाबाद आज़मगढ़ (सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट) : स्थानीय थाना पर तैनात उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह अपने हमराही कांस्टेबल रामाशीष के साथ फरिहा चौकी के पास मौजूद थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाजायज़ चाकू के साथ परसहा रेलवे क्रासिंग के पास खड़ा है, सूचना पर विश्वास करते हुए उपनिरीक्षक ने अपने हमराही संग मौके पर पहुच कर ध्यान प्रसाद पुत्र सुद्दु राम निवासी नसीरपुर थाना


निज़ामाबाद को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना लाये तथा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0 आ0 स0 171/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर संबंधित न्यायालय चालान कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ