आज़मगढ़ ब्यूरो
सर्वेश पाण्डेय की रिपोर्ट
आजमगढ़ के विकासखंड हरैया के पूरा बाल नारायण ग्राम पंचायत नवनिर्वाचित सदस्य मनोज कुमार सरोज की बीमारी के कारण मौत हो जाने के बाद उसकी पत्नी पूजा सरोजनी फिर से क्षेत्र पंचायत सदस्य 624 मत पाकर विजय घोषित हुई । कुल मतदाता संख्या 1695 थी लेकिन कुल 1204 वोट पड़े। नवनिर्वाचित सदस्य पूजा सरोजनी 624 वोट पाकर विजयी घोषित हुई अपने प्रतिद्वंदी को 61वोट से हरायी। जीत के लिए ग्राम प्रधान सीताराम पूरा बाल
नारायन ,अखिलेश यादव ,सदाबृज राजभर ,विजय यादव, विनय यादव, धीरज मौर्या ,ननकू राजभर, रेनू गोस्वामी आदि के सहयोग से विजय प्राप्त की इन लोगों के अथक प्रयास से आज पूजा सरोज विजय के लक्ष्य को प्राप्त की है और जीती हुई क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा सरोज ने संकल्प ली कि हम निष्ठा के साथ कर्तव्य का पालन करूंगी। सदस्य प्रमाण पत्र अधिकारियों के समक्ष प्राप्त किया।

0 टिप्पणियाँ