Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत

 आज़मगढ़ ब्यूरो

सर्वेश पाण्डेय की रिपोर्ट

आजमगढ़ में बैटरी मोबाइल पर आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, दो युवकों की मौत की सूचना जैसे ही परिवार और गांव वालों को मिली, कोहराम मच गया । जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में दिन के करीब 3:00 बजे के आसपास बारिश हो रही थी, और अपने मकान के अंदर प्रियांशु (16) पुत्र सुन्दर व रणधीर 26 पुत्र लालू


यादव दो युवक मोबाइल देख रहे थे, इसी दौरान आकाशी बिजली मोबाइल पर गिरी, और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि अमरजीत पुत्र लालसा बुरी तरह से झुलस गया, तीनों को गांव वाले मुबारकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने प्रियांशु व रणधीर को को मृत घोषित कर दिया । वही अमरजीत का इलाज चल रहा है । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ