Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

Video/जमीन की पैमाइश की अर्जी लेकर गये पीड़ित को लेखपाल ने डाट के भगाया,विडियो सोशल मीडिया पर वायरल



नौपेडवां, जौनपुर|धर्मेन्द्र कुमार सैनी की रिपोर्ट। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव निवासी गोविंद यादव द्वारा लगातार अपनी भूमिधारी जमीन की पैमाइश कराने के लिए मुख्यमंत्री सहित सभी अधिकारियों को लिखित पत्र देने के बाद भी कोई न्याय नहीं मिलना चाह रहा है। पीड़ित के प्रार्थना पत्र का बिना जांच किए निस्तारण कर दिया जा रहा है। इसी घटना क्रम में गुरुवार को जब पीड़ित गोविंद यादव ने अपनी फरियाद लेकर हल्का लेखपाल अखिलानंद शर्मा के पास पहुंचे तो लेखपाल ने पीड़ित को डांटने लगे और आफिस में आग लगने की बात कहने लगे और पीड़ित को डाट कर भगा दिए।जब लेखपाल ही आफिस फूंकने की बात कर रहे और पीड़ित को डाट कर भगा रहे तो सोचिए न्याय कहा से मिल पाएगा।जब इस बात को लेकर पीड़ित गोविंद यादव से पूछा गया तो उन्होंने लेखपाल द्वारा किए जा रहे शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि लेखपाल पैसा लेकर भूमाफियाओं के कहने पर मेरा पैमाइश नहीं करना चाहते हैं। और मेरे भूमिधारी जमीन पर अवैध रूप से चकमार्ग बना दिए

हैं। लेखपाल द्वारा मुझे डाट कर भगा दिया गया है और अवैध चकमार्ग हटाने के लिए तैयार नहीं है किसी भी अभिलेख में चकमार्ग नहीं है। पीड़ित ने कहा कि लेखपाल अखिलानंद शर्मा द्वारा भूमाफियाओं के साथ मिलकर मेरा शोषण कर रहे हैं। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं उच्च अधिकारियों से फिर से न्याय की मांग करूंगा। आप को बता दूं की इससे पहले भी कई मामलों में लेखपाल अखिलानंद शर्मा के उपर विभागीय कार्यवाही हुई है। इसके बाद भी लेखपाल की रवैया में कोई सुधार नहीं हो पाया। अब यह देखना है कि लेखपाल द्वारा आफिस में आग लगने व पीड़ित को डाट के भगाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इन पर उच्च अधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही होगी या फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा यह आला अधिकारियों पर निर्भर करता है।
।      


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ