Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News

13/recent/ticker-posts

इन तारिखों को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव, पूरे गाइडलाइंस के तहत ...

 आजमगढ़(सर्वेश पाण्डेय की रिपोर्ट) : जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी, अध्यक्ष जिला पंचायत, आजमगढ़, राजेश कुमार ने बताया कि जनपद के अध्यक्ष जिला पंचायत पद, जो मा0 न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो, पर निर्वाचन कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें दिनांक 26 जून 2021 को नामांकन पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच का दिनाक 26 जून 2021 को अपरान्ह 03:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी से नाम वापसी दिनाक 29 जून 2021 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक तथा दिनांक 03 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक मतदान एवं उसी दिन अपरान्ह 03:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना सम्पन्न करायी जायेगी।


 उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जिला पंचायत सामान्य निर्वाचन -2021 में उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (प्र0), मो 0 नं0-9454417922, अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण (अपने क्षेत्रान्तर्गत) मो0 नं0- 9454401018, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर (अपने क्षेत्रान्तर्गत) मो0 नं0- 9454401017 को प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता तथा समस्त उप जिला अधिकारी एवं समस्त क्षेत्र अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता (अपने क्षेत्र अंतर्गत) नियुक्त किया गया हैl

 जिला मजिस्ट्रेट समस्त प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को आदेशित किया है कि वे आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ